खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

इंदौर में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 का दो दिवसीय शिक्षण सेमिनार संपन्न, सैकड़ों रोटेरियन्स ने लिया प्रशिक्षण।

इंदौर: रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 का समेकित शिक्षण सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न अजय बियानी की रिपोर्ट, इंदौर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 ...

» » इंदौर में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 का दो दिवसीय शिक्षण सेमिनार संपन्न, सैकड़ों रोटेरियन्स ने लिया प्रशिक्षण।

इंदौर: रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 का समेकित शिक्षण सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न
अजय बियानी की रिपोर्ट, इंदौर।
रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 द्वारा आयोजित दो दिवसीय समेकित शिक्षण सेमिनार इंदौर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 2 एवं 3 मई को आयोजित इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र 4, 5 एवं 6 के सैकड़ों रोटेरियन्स, क्लब अध्यक्षों, सचिवों, सहायक गवर्नरों एवं जिला पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सेमिनार का मुख्य उद्देश्य आगामी रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए नेतृत्व को प्रशिक्षित, प्रेरित और सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सार्जेंट एट आर्म्स रोटेरियन विनीत सहाय द्वारा किया गया। स्वागत उद्बोधन रोटेरियन राजीव टुटेजा ने दिया, जबकि कार्यक्रम की रूपरेखा एवं अतिथि परिचय रोटेरियन रोहित नेमा ने प्रस्तुत किया। आयोजन के उद्देश्य पर डिस्ट्रिक्ट लर्निंग फैसिलिटेटर रोटेरियन धीरन दत्ता ने प्रकाश डाला।
डीईपीसी रोटेरियन राजेश मोदी ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2026-27 रोटेरियन संस्कार कोठारी का परिचय कराया। इस दौरान रोटेरियन संस्कार कोठारी ने अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए “विद्या निधि” की रूपरेखा साझा की। मुख्य अतिथि डीजीई अनु नारंग का परिचय रोटेरियन अर्चना चांदक ने कराया, जिसके बाद उन्होंने विविधता, समानता एवं समावेशन विषय पर प्रेरक उद्बोधन दिया।
डिस्ट्रिक्ट पब्लिक इमेज चेयरपर्सन घनश्याम सिंह के अनुसार सेमिनार के विभिन्न सत्रों में अनुभवी वक्ताओं ने सेवा परियोजनाओं, नेतृत्व निर्माण, सदस्यता विकास, फाउंडेशन, वैश्विक अनुदान, सामाजिक दायित्व एवं स्थायी परियोजनाओं पर व्यावहारिक एवं ज्ञानवर्धक जानकारी दी। विशेष रूप से फाउंडेशन एवं अनुदान प्रबंधन से जुड़े सत्र प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हुए।
समापन सत्र में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए आगामी रोटरी वर्ष में अधिक प्रभावी और संगठित कार्य करने का संकल्प लिया। यह आयोजन सेवा के मूल मंत्र को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

«
Next
This is the most recent post.
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply