खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

विश्व रक्तदाता दिवस: इंदौर में समाजसेवियों ने रक्तदान कर बचाई बेसहारा मरीज की जान

विश्व रक्तदाता दिवस पर मानवता का अनुकरणीय संदेश: इंदौर के स्वयंसेवकों ने पेश की मिसाल ​अजय बियानी, रिपोर्टर, अटल सत्य टी वी न्यू...

» » पशुपालन विभाग का चुनाव संपन्न होने के बाद अध्यक्ष पद का शपथग्रहण समारोह का हुआ भव्य आयोजन।


राजधानी लखनऊ में पशुपालन विभाग के अधिवेशन और चुनाव प्रक्रिया के सफल समापन के बाद आज शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित डॉ. मनोज कुमार ने बहुमत से जीत हासिल करने के बाद औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया।
समारोह में पशुपालन विभाग के निदेशक ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान महामंत्री पद पर डॉ. अखिलेश यादव के साथ-साथ उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री और कोषाध्यक्ष ने भी अपने-अपने दायित्वों को संभालते हुए शपथ ली।
निदेशक ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम विभाग के विकास को नई दिशा देगी और पशुपालकों के हित में प्रभावी कार्य करेगी।
कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की बड़ी संख्या मौजूद रही। सभी ने नवगठित टीम का स्वागत करते हुए उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
अटल सत्य टीवी न्यूज 24 के लिए लखनऊ से यह विशेष रिपोर्ट।

«
Next
नई पोस्ट
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply