खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

शानदार उपलब्धि! अतरौली के भाई-बहन ने किया कमाल, अब सीधे विधानसभा सदन में उठाएंगे जनता की आवाज।।

​अतरौली के भाई-बहन की जोड़ी का कमाल: विधानसभा की दहलीज तक पहुँचेंगे प्रियांशू और प्राची भारद्वाज ​ लखनऊ/अलीगढ़। प्रतिभा किसी...

» » लखनऊ से बड़ी खबर।

लखनऊ से बड़ी खबर | 

ड्राइवर संवाद कार्यक्रम में भारत टैक्सी का बड़ा ऐलान, ड्राइवर ही होंगे मालिक
लखनऊ, 02 अप्रैल 2026। राजधानी लखनऊ में आज भारत टैक्सी की ओर से एक महत्वपूर्ण “ड्राइवर संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ऑटो और कैब चालकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अगुवाई कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर कर्नल हिमांशु ने की।
इस दौरान कर्नल हिमांशु ने बताया कि भारत टैक्सी का मॉडल अन्य कैब एग्रीगेटर कंपनियों जैसे ओला, उबर और रैपिडो से पूरी तरह अलग है। उन्होंने कहा कि यह एक सहकारी मॉडल पर आधारित प्लेटफॉर्म है, जिसमें ड्राइवर ही कंपनी के असली मालिक होंगे। इस व्यवस्था से चालकों को आर्थिक और निर्णयात्मक दोनों स्तर पर मजबूती मिलेगी।
उन्होंने आगे बताया कि कंपनी के संचालन में ड्राइवरों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा सके। कार्यक्रम में मौजूद चालकों को भारत टैक्सी से जुड़ने के फायदे भी विस्तार से बताए गए।
संवाद कार्यक्रम के दौरान आज़ाद चालक ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष प्रभुदीप सिंह सलूजा ने चालकों की ओर से अपनी बात रखी। उनके साथ इमरान खान, श्याम किशोर, नितिन सिंह, अजय मिश्रा, सुमित मिश्रा, इदरीश सहित कई अन्य चालक भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ड्राइवर समुदाय के साथ सीधा संवाद स्थापित करना और उनकी समस्याओं को समझते हुए उनके हित में नीतियां बनाना रहा।
रिपोर्ट: तौफीक अहमद, ब्यूरो चीफ
अटल सत्य टीवी न्यूज 24

«
Next
नई पोस्ट
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply