लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

ब्रेकिंग लखनऊ भीषण अग्निकांड से अफरातफरी का माहौल मौक़े पर बड़े नेता व अधिकारी मौजूद।

बड़ी खबर लखनऊ से लखनऊ | अटल सत्य टीवी न्यूज़ 24 राजधानी लखनऊ के जगरानी क्षेत्र के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी...

सहयोग अपील: अटल सत्य टीवी न्यूज़ 24 को मजबूत बनाने के लिए छोटा सा सहयोग जरूर करें... PhonePe / UPI ID: 9984299124 ... स्वतंत्र पत्रकार: अटल बिहारी शर्मा (लखनऊ) ... संपर्क: 9984299124 ... अटल सत्य: खोज सच की... हर खबर आप तक... निष्पक्ष पत्रकारिता का संग्रह...
» » ब्रेकिंग बुलंदशहर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

 रामघाट पुलिस और स्वाट टीम की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार
बुलंदशहर | अटल सत्य टीवी न्यूज 24
रिपोर्ट: दीपक भारद्वाज
जनपद बुलंदशहर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामघाट थाना पुलिस और स्वाट टीम (देहात) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की बाइक, मोबाइल फोन और अवैध असलहा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में सक्रिय लुटेरे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ‘गढ़े वाले बाबा आश्रम’ के पास घेराबंदी की। संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने सतर्कता और सूझबूझ से दोनों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सागर (निवासी मेरठ) और सत्यवीर (निवासी अलीगढ़) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 3 अप्रैल 2026 को रामघाट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से स्प्लेंडर बाइक लूटी थी। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई बाइक (UP81-CW-3750), दो मोबाइल फोन और एक अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद किया है।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी संदीप सिंह, उप-निरीक्षक प्रदीप कुमार, मुख्य आरक्षी अभयराम, आरक्षी देवेंद्र कुमार सहित स्वाट टीम के सदस्य शामिल रहे, जिनकी पुलिस अधिकारियों द्वारा सराहना की गई है।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रामघाट में पंजीकृत मुकदमा संख्या 49/2026 में संबंधित धाराओं (बीएनएस व शस्त्र अधिनियम) की बढ़ोतरी कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। साथ ही इनके अन्य आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
अटल सत्य टी वी न्यूज 24 निष्पक्ष खबरों का संग्रह।

«
Next
नई पोस्ट
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply