इंदौर (निपानिया) | अटल सत्य TV न्यूज़ 24
हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर निपानिया स्थित अमृत पैलेस परिसर के श्री हनुमान मंदिर में इस वर्ष सेवा, संवेदना और नवाचार का अनूठा संगम देखने को मिला। पारंपरिक भंडारे के साथ एक नई पहल करते हुए बाईपास टोल के समीप लंबी दूरी तय करने वाले ट्रक व बस चालकों सहित अन्य यात्रियों को रात्रिकाल में पौष्टिक प्रसाद के साथ ताजे फलों का वितरण किया गया।
यह अभिनव पहल खासतौर पर उन चालकों को ध्यान में रखकर की गई, जो लगातार यात्रा के चलते समय पर संतुलित आहार नहीं ले पाते। आयोजकों द्वारा किए गए इस प्रयास ने न केवल उनकी ऊर्जा बढ़ाने का कार्य किया, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का भी संदेश दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं यात्रियों ने भाग लिया और इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। लोगों ने कहा कि इस तरह के नवाचार भंडारे को केवल एक परंपरा तक सीमित नहीं रखते, बल्कि इसे समाज की जरूरतों के अनुरूप एक सार्थक सेवा कार्य बना देते हैं।
इस अवसर पर आयोजकों ने भविष्य में भी इसी तरह समाजहित में नई-नई पहल करने का संकल्प लिया।
अटल सत्य टी वी न्यूज 24 के लिए अजय बियानी की रिपोर्ट इंदौर।



कोई टिप्पणी नहीं: