खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

शानदार उपलब्धि! अतरौली के भाई-बहन ने किया कमाल, अब सीधे विधानसभा सदन में उठाएंगे जनता की आवाज।।

​अतरौली के भाई-बहन की जोड़ी का कमाल: विधानसभा की दहलीज तक पहुँचेंगे प्रियांशू और प्राची भारद्वाज ​ लखनऊ/अलीगढ़। प्रतिभा किसी...

» » ब्रेकिंग लखनऊ धानेपुर थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक की हार्ट अटैक से मौत

गोंडा से बड़ी खबर | 

धानेपुर थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर
गोंडा। जनपद गोंडा के धानेपुर थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार यादव (48) का शुक्रवार को देवरिया स्थित उनके पैतृक आवास पर अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सत्येंद्र कुमार यादव 1 अप्रैल को पांच दिन की छुट्टी लेकर अपने गांव करमुआ, थाना भाटपाररानी, जनपद देवरिया गए हुए थे। शुक्रवार सुबह वह अपने घर के पास टहल रहे थे, तभी अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह सड़क पर गिर पड़े। परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार, देवरिया ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि सत्येंद्र कुमार यादव का हाल ही में फरवरी माह में कटरा बाजार थाने से धानेपुर थाने में तबादला हुआ था। वह 2015 बैच के उपनिरीक्षक थे और इससे पहले सिपाही के पद पर रहते हुए अपनी मेहनत और लगन से पदोन्नति प्राप्त की थी।
घटना की सूचना मिलते ही धानेपुर थाने में शोक का माहौल छा गया। थाना अध्यक्ष अरविंद यादव ने सभी पुलिसकर्मियों के साथ शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मृतक के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया।
थाना अध्यक्ष ने कहा कि सत्येंद्र कुमार यादव एक मेहनती, कर्तव्यनिष्ठ और सरल स्वभाव के अधिकारी थे। उनके निधन से पुलिस विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा, “हम सभी पुलिसकर्मी सत्येंद्र यादव के परिवार के साथ खड़े हैं। यह एक अत्यंत दुखद और अप्रत्याशित घटना है।”
फिलहाल पुलिस विभाग और परिजनों में शोक व्याप्त है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं।
अटल सत्य टी वी न्यूज 24 के लिए ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण गोंडा।

«
Next
नई पोस्ट
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply