अटल सत्य टी वी न्यूज़ 24
रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर चौकी प्रभारी चारबाग नाका विश्वजीत सिंह ने समस्त देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी है।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक पर्व है, जो समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। यह त्योहार हमें पुरानी कटुता को भूलकर नए उत्साह और उमंग के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
चौकी प्रभारी विश्वजीत सिंह ने नागरिकों से अपील की कि होली को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और मर्यादित ढंग से मनाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन आपकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अनुरोध किया कि नशे और हुड़दंग से दूर रहकर त्योहार की गरिमा बनाए रखें, ताकि होली की खुशियां हर परिवार तक सुरक्षित पहुंच सकें।
अंत में उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा—
“नए रंग, नई उमंग के साथ होली का यह पर्व आप सभी के जीवन में खुशियों की बहार लेकर आए।”
👉 अटल सत्य टी वी न्यूज़ 24 परिवार की ओर से भी आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें