खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

लखनऊ मे करणी सेना का स्वभिमान संकल्प सम्मान समारोह

लखनऊ में करणी सेना का स्वाभिमान संकल्प सम्मेलन, कानून व्यवस्था और आर्थिक आधार पर आरक्षण पर हुई चर्चा  लखनऊ। करणी सेना की ओर से म...

» » ब्रेकिंग अतरौली के शिखर कौशिक बनें ग्लोबल फाउंडेशन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष।

अतरौली के शिखर कौशिक बने GEG ग्लोबल फाउंडेशन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष
अतरौली/अलीगढ़।
क्षेत्र के होनहार युवा और समाजसेवी शिखर कौशिक को उनकी नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए GEG ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष (State President) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति फाउंडेशन के संविधान की धारा 22 (22.1) के अंतर्गत जनरल सेक्रेटरी एवं संस्थापक निदेशकों की सहमति से की गई।
शिखर कौशिक, सचिन कौशिक के सुपुत्र हैं और लंबे समय से युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से न केवल क्षेत्र में बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है। उन्हें भारत सरकार द्वारा “नेशनल यूथ आइकन” सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।
हाल ही में शिखर कौशिक ने भारत मंडपम में आयोजित AI इंडिया इम्पैक्ट समिट 2026 तथा श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में आयोजित इकोनॉमिक्स समिट में सक्रिय भागीदारी कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
अपनी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर शिखर कौशिक ने फाउंडेशन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ प्रदेश के युवाओं की आवाज बनने का अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे फाउंडेशन के विजन और मिशन को उत्तर प्रदेश के हर कोने तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
शिखर की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं युवाओं में खुशी की लहर है। फाउंडेशन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी (SEC) सामाजिक सुधार और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।
अटल सत्य टी वी न्यूज 24 के लिए दीपक भारद्वाज की रिपोर्ट अलीगढ़।

«
Next
नई पोस्ट
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply