खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

विश्व रक्तदाता दिवस: इंदौर में समाजसेवियों ने रक्तदान कर बचाई बेसहारा मरीज की जान

विश्व रक्तदाता दिवस पर मानवता का अनुकरणीय संदेश: इंदौर के स्वयंसेवकों ने पेश की मिसाल ​अजय बियानी, रिपोर्टर, अटल सत्य टी वी न्यू...

» » ब्रेकिंग गोंडा एसपी ने चलाया तबादला एक्सप्रेस।

ब्रेकिंग गोंडा में एसपी की “तबादला एक्सप्रेस”, कई निरीक्षक और उपनिरीक्षक इधर-उधर किए गए, एक लाइन हाजिर
गोंडा। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। इस कार्रवाई को “तबादला एक्सप्रेस” के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें कई निरीक्षकों और एक उपनिरीक्षक की तैनाती बदल दी गई, जबकि एक को पुलिस लाइन भेजा गया है।
जारी आदेश के अनुसार, केके त्रिपाठी को तरबगंज कोतवाली से हटाकर इटियाथोक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं श्रीधर पाठक को अपराध शाखा से तरबगंज का प्रभार दिया गया है।
इसी क्रम में चन्दन कुमार को पुलिस लाइन से थाना उमरी बेगमगंज का चार्ज दिया गया है, जबकि उमरी बेगमगंज में तैनात गोविंद कुमार को थाना खरगूपुर की कमान सौंपी गई है।
मोतीगंज में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक अरविंद यादव को प्रभारी निरीक्षक थाना धानेपुर बनाया गया है। वहीं धानेपुर में तैनात प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
इसके अलावा, थाना खोड़ारे के प्रभारी निरीक्षक यशवंत कुमार सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक थाना मोतीगंज बनाया गया है। वहीं इटियाथोक के थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय को खोड़ारे का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पुलिस प्रशासन का मानना है कि इन तबादलों से जिले की कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।
गोंडा से ब्यूरो रिपोर्ट: शिव शरण
अटल सत्य टीवी न्यूज 24

«
Next
नई पोस्ट
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply