अटल सत्य टीवी न्यूज 24
धूमधाम से संपन्न हुआ गणगौर पर्व का ईसर-गौरा विवाह
मालवा-शाजापुर क्षेत्र में माहेश्वरी समाज महिला मंडल द्वारा गणगौर पर्व के पावन अवसर पर आयोजित फूल-पाती कार्यक्रम के अंतर्गत ईसर-गौरा का पारंपरिक विवाह बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लोक संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत रूप दिया।
इस अवसर पर पूरे आयोजन स्थल को पारंपरिक सजावट से सुसज्जित किया गया, जहां महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में गीत-संगीत और रीति-रिवाजों के साथ ईसर-गौरा का विवाह संपन्न कराया। वातावरण में भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों की अनूठी छटा देखने को मिली।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल की अध्यक्ष प्राची अटल, सचिव झलक अटल, ममता फलोद, शैफाली गगरानी, ज्योति अटल एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके साथ ही मेघा गिल्डडा, कनिका अटल, मीनू सोडानी, सरिता मलानी, रक्षा लड्ढा, अंजू अटल सहित सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।
समाज के लोगों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली। आयोजन ने न केवल पारंपरिक संस्कृति को सहेजने का कार्य किया, बल्कि सामाजिक एकता और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी का भी संदेश दिया।
अटल सत्य टी वी न्यूज 24 के लिए अजय बियानी की रिपोर्ट इंदौर।



कोई टिप्पणी नहीं: