खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

विश्व रक्तदाता दिवस: इंदौर में समाजसेवियों ने रक्तदान कर बचाई बेसहारा मरीज की जान

विश्व रक्तदाता दिवस पर मानवता का अनुकरणीय संदेश: इंदौर के स्वयंसेवकों ने पेश की मिसाल ​अजय बियानी, रिपोर्टर, अटल सत्य टी वी न्यू...

» » ब्रेकिंग लखनऊ हुसडिया चौराहे के पास अचानक से धसी सड़क।

 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ हुसड़िया चौराहा के पास


अचानक धंसी सड़क, बिना बारिश हादसे ने बढ़ाई चिंता
लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र अंतर्गत हुसड़िया चौराहा के पास, शर्मा चाय दुकान के सामने अचानक सड़क धंसने की घटना सामने आई है। हैरानी की बात यह रही कि यह हादसा बिना किसी बारिश के हुआ, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों देखने को मिला।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ट्रैफिक पुलिस सक्रिय हो गई। ट्रैफिक टीएसआई गोमती नगर और उनकी टीम ने तत्काल बैरिकेडिंग कर क्षेत्र को सुरक्षित किया और यातायात को डायवर्ट कर दिया, जिससे किसी बड़े हादसे को टाला जा सका।
स्थानीय निवासियों ने इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि बिना बारिश के सड़क धंसना निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग (PWD) और नगर निगम की कार्यप्रणाली में लापरवाही के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
यह पूरा मामला गोमती नगर जोन-4 क्षेत्र का है, जहां हाल के दिनों में विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं।
फिलहाल प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है, लेकिन इस घटना ने शहर की सड़कों की मजबूती और निर्माण गुणवत्ता पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है।
 अटल सत्य टीवी न्यूज़ 24
रिपोर्ट: तौफीक अहमद, ब्यूरो चीफ, लखनऊ

«
Next
नई पोस्ट
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply