खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

विश्व रक्तदाता दिवस: इंदौर में समाजसेवियों ने रक्तदान कर बचाई बेसहारा मरीज की जान

विश्व रक्तदाता दिवस पर मानवता का अनुकरणीय संदेश: इंदौर के स्वयंसेवकों ने पेश की मिसाल ​अजय बियानी, रिपोर्टर, अटल सत्य टी वी न्यू...

» » चारबाग रेलवे स्टेशन पर रेलवे के बड़े पुलिस अधिकारी

लखनऊ से बड़ी खबर
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन का आज रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया।
हितेंद्र मल्होत्रा, महानिदेशक सुरक्षा (DG Safety) रेलवे बोर्ड, सोनाली मिश्रा, महानिदेशक रेलवे सुरक्षा बल (DG RPF) और प्रकाश डी, पुलिस महानिदेशक रेलवे ने चारबाग स्टेशन परिसर का दौरा कर सुरक्षा व यात्री सुविधाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टेशन परिसर में प्रस्तावित होल्डिंग एरिया के निर्माण, यात्रियों के सुगम और सुरक्षित आवागमन, तथा वाहनों की पार्किंग व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में उत्तर प्रदेश के विस्तृत रेलवे नेटवर्क पर यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर भी मंथन किया गया। साथ ही Government Railway Police (GRP) और Railway Protection Force (RPF) के बीच बेहतर समन्वय और संयुक्त कार्रवाई को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।
इसके बाद सोनाली मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग में राजीव कृष्ण, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश से शिष्टाचार भेंट की। इसके उपरांत उन्होंने राजकीय रेलवे पुलिस मुख्यालय लखनऊ के कंट्रोल रूम और मीटिंग हॉल का भी औपचारिक भ्रमण किया।
इस अवसर पर प्रकाश डी, पुलिस महानिदेशक रेलवे ने सोनाली मिश्रा को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में आर के भारद्वाज, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ, रोहित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ सहित जीआरपी और आरपीएफ के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट: अटल बिहारी शर्मा
अटल सत्य टीवी न्यूज 24, लखनऊ 

«
Next
नई पोस्ट
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply