खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

विश्व रक्तदाता दिवस: इंदौर में समाजसेवियों ने रक्तदान कर बचाई बेसहारा मरीज की जान

विश्व रक्तदाता दिवस पर मानवता का अनुकरणीय संदेश: इंदौर के स्वयंसेवकों ने पेश की मिसाल ​अजय बियानी, रिपोर्टर, अटल सत्य टी वी न्यू...

» » डर के आगे जीत है

अटल सत्य टीवी न्यूज़ 24
एडिटर इन चीफ अटल बिहारी शर्मा 
डर के आगे जीत है: लखनऊ के हजरतगंज में इंस्पेक्टर विक्रम सिंह बने बेसहारा बच्चों का सहारा
गरीब और मजलूम बच्चों के साथ मनाई होली, मिठाई, पिचकारी और नए कपड़े देकर लौटाई मुस्कान
लखनऊ। होली के अवसर पर जहां एक ओर शहर रंगों में सराबोर नजर आया, वहीं हजरतगंज क्षेत्र के लक्ष्मण मेला मैदान स्थित छठ घाट पर एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। रोज की तरह मैदान में खेल रहे गरीब और बेसहारा बच्चे आपस में रंग लगाकर होली मनाने की कोशिश कर रहे थे।
इसी दौरान हजरतगंज थाने के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। पुलिस की गाड़ियों और वर्दी की आहट सुनकर पहले तो बच्चे सहम गए और इधर-उधर भागने लगे, लेकिन इंस्पेक्टर ने आगे बढ़कर बड़े स्नेह से कहा— “डरो नहीं… डर के आगे जीत है।
इंस्पेक्टर के नरम और आत्मीय व्यवहार ने बच्चों के मन का डर पलभर में दूर कर दिया। माहौल तब और भावुक हो उठा जब उन्होंने बच्चों को मिठाइयां, पिचकारी और नए कपड़े वितरित किए। नए वस्त्र और होली के उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर ऐसी मुस्कान लौटी, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया।
नन्हे-मुन्ने बच्चों ने खुश होकर कहा, “पुलिस अंकल आप लोग बहुत अच्छे हैं।” बच्चों की मासूम खुशी देख इंस्पेक्टर विक्रम सिंह भी भावुक हो गए और उन्होंने कई बच्चों को गले लगाकर भरोसा दिलाया कि पुलिस हमेशा उनके साथ है।
समाज में जहां कई लोग गरीब परिवारों की दहलीज पर जाने से भी कतराते हैं, वहीं पुलिस विभाग के इस अधिकारी ने एक मानवीय मिसाल पेश की। उन्होंने बच्चों के साथ होली खेली, उनके हाथों से तिलक लगवाया और उनका हौसला बढ़ाया।
यह पहल न सिर्फ पुलिस की संवेदनशील छवि को मजबूत करती है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि वर्दी के पीछे एक संवेदनशील दिल भी धड़कता है।
हजरतगंज पुलिस की इस पहल को क्षेत्रवासियों ने सराहा और इसे “डर के आगे जीत” का सच्चा उदाहरण बताया।
अटल सत्य टीवी न्यूज़ 24 – निष्पक्ष खबरों का संग्रह

«
Next
नई पोस्ट
»
Previous
पुरानी पोस्ट

कोई टिप्पणी नहीं:

Leave a Reply