लखनऊ | दिनांक: 28 मार्च 2026
जीआरपी पुलिस बनी मानवता की मिसाल, 11 माह की बच्ची को मां से मिलाया
राजधानी लखनऊ के जीआरपी अनुभाग में एक बार फिर पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। जीआरपी थाना अकबरपुर पुलिस टीम ने यात्रा के दौरान बिछड़ी 11 माह की मासूम बच्ची को उसकी मां से सकुशल मिलाकर मानवता की मिसाल पेश की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अपराध नियंत्रण व यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी पुलिस सक्रिय रूप से चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन संख्या 12226 में ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को एक महिला के साथ रोती हुई 11 माह की बच्ची दिखाई दी। पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सफर कर रही थी, लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण उसकी बच्ची उससे बिछड़ गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी थाना अकबरपुर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। ट्रेन और आसपास के कोचों में सघन तलाश अभियान चलाया गया। पुलिस की मुस्तैदी रंग लाई और कुछ ही समय में बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
इसके बाद पुलिस टीम ने बच्ची को उसकी मां के सुपुर्द किया। अपनी बच्ची को सकुशल पाकर मां भावुक हो उठी और उसने जीआरपी पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने भी पुलिस के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।
इस पूरे घटनाक्रम ने यह साबित कर दिया कि जीआरपी पुलिस न सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने में तत्पर है, बल्कि जरूरत पड़ने पर मानवता और संवेदनशीलता के साथ लोगों की मदद भी करती है।



कोई टिप्पणी नहीं: