लखनऊ से बड़ी सामाजिक पहल की खबर
SBS जन कल्याण ट्रस्ट की मुख्य न्यासी एवं वरिष्ठ समाजसेविका स्वाती सिंह तथा ओम जगदीश समिति की अध्यक्ष अर्चना मिश्रा के संयुक्त प्रयास से आर्थिक रूप से निर्धन छह कन्याओं का सामूहिक विवाह सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
इस पुनीत अवसर पर आयुष्मति राशि संग चिरंजीव कृष्णा, आयुष्मति प्रिया संग चिरंजीव गोविंद, आयुष्मति नगीना संग चिरंजीव संजय, आयुष्मति शालू संग चिरंजीव जय, आयुष्मति प्रिय संग चिरंजीव आर्यन तथा आयुष्मति मानसी संग चिरंजीव सौरभ का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में सरोज सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्य न्यासी श्रीमती स्वाती सिंह एवं न्यासी श्रीमती सरोज सिंह ने सभी कन्याओं का विधिवत कन्यादान कर नवदंपत्तियों को सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।
संस्था द्वारा विवाह समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को स्नेहपूर्वक भोजन कराया गया तथा नववधुओं को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक घरेलू सामान भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।
यह सामूहिक विवाह समारोह समाज में सहयोग, संवेदना और सेवा की भावना का प्रेरणादायक उदाहरण बना। संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को सम्मानपूर्वक विदा कर समाज में सकारात्मक संदेश देना है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें