ब्रेकिंग न्यूज़: शहीद पथ पर भीषण एक्सीडेंट, वैगन आर चालक की मौत लखनऊ: शहीद पथ पर आज सुबह 12:00 से 12:30 बजे के बीच एक बहुत ही भीषण एक्सीडेंट हुआ। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वैगन आर गाड़ी अपने नियंत्रण से बाहर होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दुर्घटना में वैगन आर के चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, गाड़ी तेज़ रफ्तार में थी। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा अत्यंत गंभीर था और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुँची और हादसे की जांच शुरू कर दी है। तौफीक अहमद, ब्यूरो रिपोर्ट, लखनऊ – अटल सत्य टी वी न्यूज 24
ब्रेकिंग न्यूज क्राइम राजनीति स्वस्थ्य शिक्षा जनहित उत्तर प्रदेश उत्तराखंड बिहार मध्यप्रदेश