खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

विश्व रक्तदाता दिवस: इंदौर में समाजसेवियों ने रक्तदान कर बचाई बेसहारा मरीज की जान

विश्व रक्तदाता दिवस पर मानवता का अनुकरणीय संदेश: इंदौर के स्वयंसेवकों ने पेश की मिसाल ​अजय बियानी, रिपोर्टर, अटल सत्य टी वी न्यू...

ब्रेकिंग लखनऊ एल डी ए के नाक के नीचे बन रहे बिल्डिंग बना चर्चा का विषय।

लखनऊ से बड़ी खबर | अमीनाबाद में नियमों को ठेंगा, मानकों के विपरीत बन रही कमर्शियल बिल्डिंग
लखनऊ के व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र लखनऊ के अमीनाबाद स्थित गन्ने वाली गली में एक कमर्शियल बिल्डिंग का निर्माण इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार यह निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और नियमों को दरकिनार कर किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि संकरी गली में बहुमंजिला ढांचा खड़ा किया जा रहा है, जबकि इस तरह के निर्माण के लिए पर्याप्त जगह, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य होता है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि टिन शेड और अस्थायी संरचना के सहारे ऊपरी निर्माण कार्य जारी है, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकता है।
बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य बिना उचित अनुमति या स्वीकृत नक्शे के किया जा रहा है, जिससे लखनऊ विकास प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं हुई, तो यह अवैध निर्माण भविष्य में बड़े हादसे को जन्म दे सकता है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस निर्माण की तत्काल जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, सूत्रों का यह भी दावा है कि मामले में कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता।
अब देखने वाली बात होगी कि जिम्मेदार विभाग इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है या फिर यह निर्माण भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में ही दबकर रह जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट अटल सत्य टी वी न्यूज 24 निष्पक्ष खबरों का संग्रह लखनऊ।