खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

वी मार्ट साइबर अपराध के प्रति जागरूकता अभियान नाका कोतवाली पुलिस ने किया लोगों को अगाह

वी मार्ट में साइबर अपराध के प्रति जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को बताए सुरक्षा के उपाय अटल बिहारी शर्मा  लखनऊ। थाना नाका हिंडोला ...

फिल्म बटवारा प्रमोशन को लेकर लखनऊ पहुंचे फिल्म सुपरस्टार सनी देओल प्रीति जिंटा भी रही मौजूद

लखनऊ 

बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा, मीडिया और फैंस की मुलाकात

पटना और अहमदाबाद के बाद लखनऊ में सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने किया 'बंटवारा 1947' का प्रमोशन

लखनऊ,,इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल 'बंटवारा 1947' का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस ने किया है और इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। यह बहुचर्चित ऐतिहासिक ड्रामा 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म 'बंटवारा 1947' इस वक्त इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक है। फिल्म के ऐलान के बाद से ही इसे लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के दमदार पोस्टर्स, टीजर और हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर ने इसकी इमोशनल कहानी की झलक दिखाते हुए दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है।

28 जुलाई को रिलीज हुए 'बंटवारा 1947' के दमदार ट्रेलर को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म की टीम लगातार अलग-अलग शहरों में प्रमोशन कर रही है। इससे पहले सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा फिल्म के प्रमोशन के लिए पटना और अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। अब टीम लखनऊ पहुंची, जहां उन्होंने दर्शकों और मीडिया के साथ फिल्म को लेकर बातचीत की और इसका प्रमोशन किया।

लखनऊ में सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा की मौजूदगी ने फिल्म के प्रमोशन को और खास बना दिया। फिल्म की रिलीज से पहले अलग-अलग शहरों में हो रहे इस प्रमोशनल दौरे से 'बंटवारा 1947' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।

'बंटवारा 1947' एक ऐसी इमोशनल कहानी लेकर आ रही है, जो भारत के बंटवारे के दर्द और उससे जुड़े इंसानी जज्बातों को करीब से दिखाएगी। फिल्म मुश्किल हालात में भी प्यार, हिम्मत, त्याग और कभी हार न मानने वाले जज्बे की कहानी कहेगी। फिल्म में शबाना आज़मी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। खास बात यह है कि करीब 30 साल बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की सुपरहिट जोड़ी फिर से साथ आ रही है।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'बंटवारा 1947' का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि इसके गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। 'बंटवारा 1947' दुनियाभर के सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।
 अटल सत्य टीवी न्यूज़ 24 के लिए विजय गुप्ता की रिपोर्ट लखनऊ?

रवि किशन पहुंचे लखनऊ मामला लीगल है प्रमोशन के लिए

“लखनऊ में छाया ‘मामला लीगल है’ का रंग, रवि किशन और अनंत जोशी ने जमाया धमाल”
लखनऊ, 4 अप्रैल 2026।
राजधानी लखनऊ में उस वक्त खासा उत्साह देखने को मिला जब Ravi Kishan और Anant Joshi अपनी चर्चित वेब सीरीज़ Maamla Legal Hai सीज़न 2 के प्रमोशन के लिए पहुंचे। दोनों कलाकारों ने अपनी दमदार मौजूदगी, हाज़िर-जवाबी और मस्ती भरे अंदाज़ से माहौल को पूरी तरह जीवंत बना दिया।
मीडिया से बातचीत के दौरान अनंत जोशी ने शो की खासियत बताते हुए कहा कि, “हम सेट पर एक परिवार की तरह रहते हैं। साथ में काम करते हुए न सिर्फ मज़ा आता है बल्कि एक-दूसरे के प्रति सम्मान भी है। यही ऊर्जा स्क्रीन पर दिखती है और यही वजह है कि दर्शक इस शो से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।”
वहीं रवि किशन ने भी दर्शकों से इस शो को देखने की अपील करते हुए कहा, “यह शो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, इसलिए हर दर्शक को इसमें अपनी ज़िंदगी की झलक मिलती है। यह ऐसा शो है जिसे पूरा परिवार साथ बैठकर देख सकता है और हर किरदार दिल को छू जाता है।”
‘मामला लीगल है’ की कहानी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की रोज़मर्रा की उथल-पुथल, दिलचस्प मामलों और अजीबोगरीब किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। सीज़न 2 में ह्यूमर, ट्विस्ट और देसी अंदाज़ का तड़का और भी ज़्यादा बढ़ा दिया गया है, जिससे दर्शकों का मनोरंजन दोगुना हो गया है।
इस नए सीज़न को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। शो की दमदार कहानी, कलाकारों की बेहतरीन अदाकारी और कोर्ट रूम की अफरा-तफरी को लोगों ने खूब सराहा है।
अटल सत्य टी वी न्यूज 24 का नजरिया:
लखनऊ में ‘मामला लीगल है’ का प्रमोशन सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि मनोरंजन और वास्तविकता के संगम का प्रदर्शन रहा। अब देखना होगा कि यह सीज़न दर्शकों के दिलों पर कितना लंबा राज करता है।
(अटल सत्य टी वी न्यूज 24 — सच के साथ, हर खबर खास)