खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

विश्व रक्तदाता दिवस: इंदौर में समाजसेवियों ने रक्तदान कर बचाई बेसहारा मरीज की जान

विश्व रक्तदाता दिवस पर मानवता का अनुकरणीय संदेश: इंदौर के स्वयंसेवकों ने पेश की मिसाल ​अजय बियानी, रिपोर्टर, अटल सत्य टी वी न्यू...

अलीगढ़ महौल ख़राब करने की नाकाम कोशिश।

अटल सत्य टीवी न्यूज 24
निष्पक्ष खबरों का संग्रह
अतरौली में युवक पर जानलेवा हमला, सोशल मीडिया विवाद बना वजह
अलीगढ़ (अतरौली), 19 मार्च। थाना अतरौली क्षेत्र के मोहल्ला भैंसपड़ा में गुरुवार सुबह एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, खासकर ईद से पहले इस तरह की घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
पीड़ित सौरव कुमार पुत्र खेम सिंह ने आरोप लगाया है कि मोहल्ले के ही हनीफ रहमान द्वारा पिछले करीब चार महीनों से उसकी फेसबुक आईडी हैक कर दुरुपयोग किया जा रहा था। पीड़ित के अनुसार, उसकी आईडी से आपत्तिजनक पोस्ट डाली गईं, जिसमें परिजनों की फोटो के साथ अभद्र टिप्पणियां और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली सामग्री भी शामिल थी।
सौरव का कहना है कि उसने कई बार आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माना और एक सप्ताह पहले उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।
गुरुवार सुबह जब सौरव भैंसपड़ा बाजार से बड़े अड्डे की ओर जा रहा था, तभी सनी सरदार की दुकान के पास आरोपियों से उसका सामना हो गया। इस दौरान कहासुनी बढ़ गई और आरोप है कि हनीफ रहमान अपने 4-5 साथियों के साथ धारदार हथियार लेकर मौके पर पहुंचे और सौरव पर हमला कर दिया।
हमले में सौरव के हाथ में गंभीर चोट आई, जबकि चेहरे और शरीर पर भी कई चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसकी जान बचाई। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पीड़ित ने थाना अतरौली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
**रिपोर्ट: दीपक भारद्वाज अलीगढ़ अटल सत्य टीवी न्यूज 24

ब्रेकिंग न्यूज अलीगढ़ साम को युवक लापता सुबह मृत अवस्था में मिला झाड़ियों में।

अटल सत्य टीवी न्यूज 24
निष्पक्ष खबरों का संग्रह
सड़क किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी
अलीगढ़। जिले के दानपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव चौगानपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक बुधवार शाम से लापता बताया जा रहा था। गुरुवार सुबह जब राहगीर और ग्रामीण वहां से गुजरे तो उन्होंने झाड़ियों में युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और दौलतपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच में जुट गई है।
फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
रिपोर्ट: दीपक भारद्वाज, अलीगढ़
अटल सत्य टीवी न्यूज 24