खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

विश्व रक्तदाता दिवस: इंदौर में समाजसेवियों ने रक्तदान कर बचाई बेसहारा मरीज की जान

विश्व रक्तदाता दिवस पर मानवता का अनुकरणीय संदेश: इंदौर के स्वयंसेवकों ने पेश की मिसाल ​अजय बियानी, रिपोर्टर, अटल सत्य टी वी न्यू...

बड़ी खबर गौशाला में इलाज़ के दौरान गाय की मृत्यु वीडियो बना कर बदनाम करने की साज़िश का आरोप।

 उपचार के दौरान गाय की मौत, वीडियो बनाकर बदनाम 
करने की कोशिश का आरोप
अतरौली | अटल सत्य टीवी न्यूज 24 | दीपक भारद्वाज की रिपोर्ट
अतरौली क्षेत्र के गनियावाली रोड स्थित कहन गौशाला में एक बीमार गाय की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गाय पिछले करीब ढाई महीने से बीमार थी और उसका लगातार पशु चिकित्सकों की देखरेख में इलाज किया जा रहा था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
गौशाला प्रबंधन के मुताबिक, पशु की हालत पहले से ही गंभीर थी। अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह लोधी एवं ईओ द्वारा बताया गया कि गौशाला में पशुओं की नियमित देखभाल की जाती है। खान-पान से लेकर स्वास्थ्य परीक्षण तक की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है और प्रतिदिन चिकित्सकों की टीम निरीक्षण करती है।
इस बीच, एक अज्ञात युवक द्वारा गौशाला का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने का मामला भी सामने आया है। गौशाला संचालकों का आरोप है कि यह कृत्य संस्था की छवि को धूमिल करने की नीयत से किया गया है।
पशु चिकित्सक डॉ. अनीता ने बताया कि गाय को अत्यधिक गैस बनने की गंभीर समस्या थी, जिसके कारण उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। उन्होंने कहा कि चिकित्सा टीम ने हर संभव प्रयास किया, लेकिन बीमारी की गंभीरता के चलते गाय को बचाया नहीं जा सका।
विशेषज्ञों ने पशुपालकों से अपील की है कि किसी भी पशु में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत उपचार कराएं और लापरवाही से बचें, ताकि समय रहते उचित इलाज संभव हो सके।
 इस घटना के बाद गौशालाओं में पशुओं की बेहतर निगरानी और प्रबंधन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं, वहीं प्रबंधन ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे बदनाम करने की साजिश बताया है।
अटल सत्य टी वी न्यूज 24 निष्पक्ष खबरों का संग्रह।