खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

बड़ी खबर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ ने मजदूरों को सिखाए उनके अधिकार, 9 मई की 'राष्ट्रीय लोक अदालत' पर दिया जोर।।

लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर 'श्रमिक संवाद' का आयोजन, सचिव कुँवर मित्रेश सिंह ने मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रत...

दिल दहला देने वाली बड़ी खबर इंदौर से।


इंदौर अग्निकांड: इलेक्ट्रॉनिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से घर बना श्मशान; 7 की मौत, 4 सिलेंडरों में धमाका

इंदौर (बंगाली चौराहा): मध्य प्रदेश के इंदौर में देर रात एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। बंगाली चौराहे के समीप स्थित एक कॉलोनी में देर रात उस वक्त मातम पसर गया, जब एक घर में इलेक्ट्रॉनिक कार चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट ने विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में अब तक एक ही परिवार के 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत होने की दुखद खबर सामने आई है।

कैसे हुआ हादसा?

​जानकारी के अनुसार, पुगलिया परिवार के घर के बाहर इलेक्ट्रॉनिक कार चार्जिंग पर लगी थी। देर रात उसी दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ और आग ने तेजी से मकान को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि घर में करीब 15 गैस की टंकियां रखी हुई थीं, जिनमें से आग की तपिश पाकर 4 सिलेंडरों में जोरदार धमाका हुआ। धमाके इतने जबरदस्त थे कि पूरे इलाके की जमीन हिल गई और बचाव कार्य के लिए किसी को मौका तक नहीं मिला।

रिश्तेदारों की मौजूदगी से बढ़ा मातम

​पुगलिया परिवार के घर में एक पारिवारिक आयोजन था, जिसकी वजह से कुछ करीबी रिश्तेदार भी वहां ठहरे हुए थे। खुशियों वाले घर में पल भर में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

प्रशासनिक मुस्तैदी

​सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन सिलेंडरों के फटने और आग की तीव्रता के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी कठिनाई आई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

अटल सत्य टीवी न्यूज़ 24 की अपील: इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को चार्ज करते समय सुरक्षित पावर सोर्स का ही उपयोग करें और घर में गैस सिलेंडरों का भंडारण सीमित रखें।

अटल सत्य टी वी न्यूज 24 के लिए 

अजय बियानी की रिपोर्ट इंदौर।