सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अलीगढ़ ब्रेकिंग न्यूज लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अलीगढ़ अतौरली बड़ी खबर ब्रेकिंग न्यूज सड़क हादसे में चार लोगों की मौत कई घायल।

हेडलाइन: अतरौली में भीषण सड़क हादसा: मैक्स-टेंपो की टक्कर में 4 की मौत, दो की हालत गंभीर अलीगढ़/अतरौली: जनपद अलीगढ़ के अतरौली क्षेत्र में रामघाट रोड पर एक भीषण सड़क हादसे ने चार जिंदगियां छीन लीं। तेज रफ्तार मैक्स और सवारी टेंपो की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसा उस समय हुआ जब सवारी टेंपो अलीगढ़ की ओर जा रहा था। मंघौली के पास अचानक तेज रफ्तार मैक्स से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है— गोलू (15 वर्ष), पुत्र राम हरीश, निवासी हरदोई पुष्पा (45 वर्ष), पत्नी राजवीर सिंह, निवासी अतरौली, अलीगढ़ सोनी (40 वर्ष), पत्नी वकील, निवासी अतरौली, अलीगढ़ नानक चंद (लगभग 60 वर्ष), पुत्र गंगाराम, निवासी गांव सिमटाला घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचक...