खबरें - मुख्य श्रेणियां

कैटेगरी लोड हो रही हैं...

नीचे स्क्रॉल करें ↑↓

🔔 अटल सत्य TV न्यूज 24 को फॉलो करें

लखनऊ: डीसीपी पश्चिम का सख्त निर्देश, लंबित मामलों का हो जल्द निस्तारण

ब्रेकिंग न्यूज़
लोड हो रहा है...
अटल सत्य टी वी न्यूज आनलाइन . kelvinjay के थीम चित्र. Blogger द्वारा संचालित.

बड़ी खबर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ ने मजदूरों को सिखाए उनके अधिकार, 9 मई की 'राष्ट्रीय लोक अदालत' पर दिया जोर।।

लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर 'श्रमिक संवाद' का आयोजन, सचिव कुँवर मित्रेश सिंह ने मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रत...

अतरौली में क्षत्रिय महासभा होली मिलन समारोह भाईचारे का संदेश


अतरौली में क्षत्रिय महासभा का होली मिलन समारोह, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश
अतरौली नगर निगम स्थित जगत क्षत्रिय महासभा में रविवार को होली मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह की शुरुआत भगवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि होली का त्योहार आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम और सहयोग बढ़ाने का अवसर है।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया। समारोह में समाज के कई गणमान्य लोग और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें संचालक प्रवीण मथुरिया, मुख्य अतिथि डॉक्टर रक्षपाल सिंह, सभापति राजकुमार सिंह चौहान, अध्यक्ष जितेंद्र चौहान, डॉक्टर शशिकांत राघव, संतोष मथुरिया, पुष्पेंद्र सिंह, एडवोकेट विवेक राघव, गिरीश यादव, रामबन सिंह यादव, विवेक चौहान, उमेश राघव और दिनेश प्रताप सिंह शामिल थे।
अटल सत्य टी वी न्यूज 24 के लिए दीपक भारद्वाज की रिपोर्ट अलीगढ़।